जातीय जनगणना से मिलेगा सभी वर्गों को लाभ: रामगनेश


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। रैदोपुर स्थित कैंप कार्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रामगनेश प्रजापति ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना देश की दिशा और दशा तय करने में मील का पत्थर साबित होगी। इससे गरीब और वंचित वर्गों को न्याय मिलेगा और आबादी के अनुपात में उन्हें हिस्सेदारी सुनिश्चित की जा सकेगी।
प्रजापति ने केंद्र सरकार से मांग की कि जातीय जनगणना को केवल कागजों तक सीमित न रखकर इसे शीघ्र लागू किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी जातीय जनगणना का श्रेय लेना चाहती है और इसके लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है।
उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी की दूरदर्शिता और संघर्ष का परिणाम है कि आज सत्ता पक्ष को जातीय जनगणना के मुद्दे पर निर्णय लेने को मजबूर होना पड़ा है। यह कदम सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

और नया पुराने