आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जनपद आजमगढ़ में विगत 15 वर्षों से कार्यरत साहित्यिक एवं शैक्षिक संस्थान,निधि शैक्षिक एवं शोध संस्थान आजमगढ़ के संरक्षक, कुशल मंच संचालक,साहित्यकार प्रोफेसर अखिलेश चन्द्र, सचिव प्रोफेसर गीता सिंह,अध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णा सिंह ने यह जानकारी संयुक्त रूप से साझा की है कि आगामी 20 जुलाई 2025 को शहर के प्रतिष्ठित *नेहरू हाल सभागार* में दिन में 12:30 बजे से एक भव्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम में जनपद आजमगढ़ के कवि श्री जय हिंद सिंह ' हिंद' की नव प्रकाशित द्वितीय काव्य संग्रह *गीत नया गाना होगा*का भव्य लोकार्पण होना सुनिश्चित हुआ है।इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हिन्दी साहित्य आलोचक,समीक्षक प्रधान संपादक: सत्राची त्रैमासिक पत्रिका,प्रोफेसर कमलेश वर्मा अध्यक्ष स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी वाराणसी का आगमन हो रहा है।
इस गौरवपूर्ण साहित्यिक कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद आजमगढ़ की जानी मानी साहित्यकार प्रोफेसर गीता सिंह ' शिक्षक श्री' अध्यक्ष स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग डी ए वी पी जी कॉलेज आजमगढ़ करेंगी।यह कार्यक्रम संस्थान की अध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णा सिंह के गरिमामई उपस्थिति में होने जा रहा है।इस कार्यक्रम में जनपद के अलावा उत्तर प्रदेश के लगभग 10 जिलों से साहित्यकारों के आगमन की स्वीकृति मिल चुकी है।जनपद के सभी सम्मानित साहित्यकारों को संस्थान द्वारा निमंत्रित किया जा रहा है।निमंत्रण के दौरान मिल रही प्राप्त शुभकामनाएं,बधाई और आशीर्वाद से यह संदेश मिल रहा है कि इस गौरवपूर्ण साहित्यिक कार्यक्रम के लिए जनपद के सभी सम्मानित साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त है और वो आगामी 20 जुलाई का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।
ध्यातव्य है कि इस संस्थान द्वारा जनपद से प्रकाशित होने वाली ' अखिल गीत शोध दृष्टि' अंतरराष्ट्रीय शोध
अर्धवार्षिक जर्नल का प्रकाशन लगातार विगत 15 वर्षों से हो रहा है ।इस जर्नल का अंक 23- 24 इसी माह जून में प्रकाशित होने वाला है।इस जर्नल का लेखकीय प्रसार भारत के 23 राज्य और विश्व के छः देशों तक फैला हुआ है।इस संस्थान ने आजमगढ़ से 624 और 612 पृष्ठों का भी प्रकाशन करके एक इतिहास कायम कर रखा है।
बड़े हर्ष के साथ यह भी साझा किया जा रहा है कि श्री जय हिंद सिंह हिंद का यह काव्य संग्रह 20 जुलाई 2025 को जिस दिन लोकार्पित हो रहा है इसी दिन श्री जय हिंद सिंह हिंद जी का जन्म दिवस भी है।हम सभी जनपद आजमगढ़ के साहित्यकारों में उत्साह है। प्रदेश भर से आए हुए सभी साहित्यकार उन्हें उस दिन जन्म दिन की बधाई के साथ आशीर्वाद से भी अभिसिंचित करेंगे कि वे इसी तरह अच्छी रचना लिखते रहें और आजमगढ़ का मान सम्मान साहित्य में यूं ही आगे बढ़ाते रहें।इस भव्य कार्यक्रम का संयोजन और संचालन संस्था के संरक्षक प्रोफेसर अखिलेश चन्द्र शिक्षा संकाय श्री गांधी पी जी कॉलेज माल्टारी आजमगढ़,प्रधान संपादक: अखिल गीत शोध दृष्टि और प्रसिद्ध कहानीकार के द्वारा किया जा रहा है।आप सभी इस गौरवपूर्ण साहित्यिक आयोजन में सादर आमंत्रित हैं।