कंधरापुर पुलिस ने बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादिनी द्वारा 21 मई 2025 को दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि नवीन कुमार शर्मा पुत्र बृजेश कुमार, निवासी उदयगिड़ि थाना खैर (अलीगढ़), हाल निवासी शाहिबाबाद, गाजियाबाद, उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस संबंध में थाना कंधरापुर में मु.अ.सं. 150/2025, धारा 137(2)/87/351(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
06 अगस्त को उ.नि. लाल सिंह ने टीम के साथ सेहदा अंडरपास से आरोपी को सुबह 9:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।


और नया पुराने