आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
निजामाबाद, आजमगढ़। हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त रिंकू पुत्र रामवृक्ष, निवासी फिरदूपुर थाना रानी की सराय पर पुलिस ने ₹5000 का इनाम घोषित किया है।
28 जून को बुद्धू वनवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी दूसरी पुत्री की हत्या उसके दामाद रिंकू द्वारा की गई है।
प्रकरण में मु.अ.सं. 238/2025 धारा 103(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
06 अगस्त को एसएसपी हेमराज मीना ने आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से इनाम की घोषणा की है। पुलिस टीमें तलाश में जुटी हैं।