आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
फूलपुर, आजमगढ़। गरम तेल डालकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वादी रजनीश यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 02 अगस्त को अम्बारी स्थित दुकान पर शेषनरायन यादव के कर्मचारी विरजूलाल ने कढ़ाई से गरम तेल निकालकर उसके ऊपर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
इस घटना में मु.अ.सं. 383/2025 धारा 61(1)/124(1) BNS के तहत मामला दर्ज हुआ।
06 अगस्त को उ.नि. रज्जन द्विवेदी ने आरोपी रामबच्चन उर्फ विरजूलाल को अम्बारी चौराहे से गिरफ्तार किया।