आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
जीयनपुर, आजमगढ़। फरार चल रहे चार वारंटी अभियुक्तों को पुलिस ने विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार किया है।
06 अगस्त को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उ.नि. अमित वर्मा व उनकी टीम ने न्यायालय से निर्गत वारंट पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इनकी गिरफ्तारी से स्थानीय अपराधियों में हड़कंप मचा है। आगे की कार्यवाही प्रचलित है।