Breaking News

पवई पुलिस ने गोकशी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पवई, आजमगढ़। प्रतिबंधित पशुओं के वध के आरोप में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वादी इदरीश की तहरीर पर थाना पवई में मु.अ.सं. 223/2025 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।


06 अगस्त की रात 12:50 बजे, उ.नि. श्रीकेश यादव व सुर्लभ पांडेय की टीम ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे चकिया अंडरपास से अफसर अली उर्फ बबलू व सहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो लकड़ी के ठीहा, दो लोहे के चापड़ व एक बिना नंबर की हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे आवारा पशुओं को काटकर चमड़ा ले जाते थे और बाकी अवशेष नदी में फेंक देते थे।


और नया पुराने