आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
जीयनपुर, आजमगढ़। साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस की सक्रियता से 7 हजार रुपये वापस मिल गए।
अमरनाथ सिंह, निवासी अमुवारी नरायनपुर के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने खुद को उसका भतीजा बताकर फोन पर 18 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। पीड़ित के वास्तविक भतीजे अभिषेक सिंह ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत की जांच कांस्टेबल शहादत अंसारी द्वारा की गई और 6 अगस्त को पीड़ित के खाते में 7 हजार रुपये वापस कराए गए।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साइबर फ्रॉड अभियान के तहत की गई।