आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
बरदह, आजमगढ़। दहेज प्रताड़ना के मामले में महिला द्वारा आत्महत्या करने के बाद उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वादीनी के अनुसार, उसकी पुत्री की शादी 2012 में संदीप पुत्र हीरालाल, ग्राम तिरहुतीपुर थाना बरदह से हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। आखिरकार पीड़िता ने 25 जुलाई की रात फांसी लगाकर जान दे दी।
इस संबंध में थाना बरदह में मु.अ.सं. 234/2025 धारा 108/85 BNS व 3/4 DP Act के तहत मामला दर्ज किया गया।
06 अगस्त को उ.नि. उमेशचंद्र यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी संदीप को तिरहुतीपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।