आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान में सिधारी थाने की पुलिस टीम ने चोरी की 6 घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए तीन अन्तरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी — मो. अब्दुल्ला उर्फ छोटू, मो. शाहिद और विपिन प्रजापति — के पास से सोने के जेवर (कीमत लगभग ₹1.5 लाख), एक मोबाइल, मोटरसाइकिल, पर्स, कीबोर्ड, माउस और ₹5,400 नकद बरामद किए गए।
ये आरोपी सिधारी थाना क्षेत्र की 5 और कोतवाली क्षेत्र की 1 चोरी की घटना में शामिल थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से आजमगढ़ और आसपास के जिलों में वारदात कर रहे थे।