Breaking News

जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, एसएसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। पुलिस लाइन स्थित पुलिस कार्यालय में बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए लोग अपनी-अपनी शिकायतें और प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे।

जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने उपस्थित लोगों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित थाना एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करें। साथ ही यह भी कहा कि हर शिकायत की मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं न्यायोचित जांच की जाए, ताकि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय मिल सके।

जनसुनवाई में कई मामलों पर मौके पर ही कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जिससे उपस्थित लोगों ने राहत की सांस ली।


और नया पुराने