Breaking News

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा आसमान


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पूर्व महाविद्यालय परिसर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रोफेसर अखिलेश चन्द्र (शिक्षा संकाय) के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, रोवर्स-रेंजर्स और स्काउट-गाइड ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महाविद्यालय गेट से रवाना हुई यात्रा "भारत माता की जय", "वन्दे मातरम्", "झंडा ऊंचा रहे हमारा", "महात्मा गांधी अमर रहें", "भगत सिंह अमर रहें" जैसे जोशीले नारों से गुंजायमान रही। यह यात्रा आदर्श बालिका इंटर कॉलेज होते हुए मथुरा महिला पीजी कॉलेज तक पहुंची।
कार्यक्रम में पूर्व चीफ प्रॉक्टर प्रो. प्रेम चंद्र यादव, प्रो. हसीन खान, डॉ. जगदीश कुमार, डॉ. शैलेश सिंह, लेफ्टिनेंट चंदन कुमार (कार्यक्रम प्रभारी), डॉ. शुभ्रा श्रीवास्तव, श्री दान बहादुर यादव, डॉ. शैलेश पाठक, डॉ. शशि कुमार मिश्रा, डॉ. अखिलेश तिवारी, डॉ. मंजुला चौरसिया, डॉ. बालचंद्र प्रसाद, लेखाकार श्री दीनानाथ मिश्र, कार्यालय अधीक्षक श्री उपेन्द्र कुमार राय, श्री जनार्दन राय, श्री नित्यानंद यादव, कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री राजेंद्र यादव, श्री रविन्द्र यादव, श्री विजय शर्मा, श्री इन्द्रकेश यादव, श्रीमती उर्मिला, श्रीमती सुमित्रा, श्रीमती ऊषा राय सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
देशभक्ति से ओतप्रोत इस यात्रा ने नगरवासियों में देश प्रेम और एकता का संदेश दिया।

और नया पुराने