देवरिया।
रिपोर्ट: वीर सिंह
देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को देवपार चौराहे पर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा देवरिया के जिला सचिव विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है और इसे किसी भी दृष्टि से उचित नहीं ठहराया जा सकता। इस मौके पर जिला सचिव विनोद कुमार यादव ने कहा कि, "अखिलेश यादव को गिरफ्तार करना लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है। इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।"
धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और गिरफ्तारी को तुरंत रद्द करने की मांग उठाई।
इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान कमला यादव, जनार्दन यादव, नंदलाल यादव, शंभू यादव, डॉ. हरिश्चंद्र, जयप्रकाश यादव, आदित्य यादव, सत्यवान यादव, दीपक पासवान, अमित, शशिकांत यादव, राजा प्रजापति, पशुपतिनाथ गौंड, राणा प्रताप यादव और अफजल शेख समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।