आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 602 महिला आरक्षियों को शनिवार को स्वास्थ्य व खानपान संबंधी विशेष जानकारी दी गई। जिला अस्पताल की डॉ. रिचा सिंह और डॉ. रिजवान ने आरक्षियों को संतुलित आहार, पानी के सेवन और फिटनेस को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताईं।
डॉ. रिचा ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने वजन के अनुसार पानी पीना चाहिए। उदाहरण स्वरूप यदि वजन 60 किलो है तो रोजाना 3 लीटर पानी जरूरी है। साथ ही पौष्टिक भोजन और नियमित व्यायाम से शरीर को स्वस्थ बनाए रखा जा सकता है।
कार्यक्रम के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने दोनों चिकित्सकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीओ नगर शुभम तोदी, सीओ सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।