आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 6.81 लाख रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को कानपुर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अजय पाल (33) और पत्नी सीता देवी (30) फर्रूखाबाद के रहने वाले हैं और अशोक नगर, बिल्हौर, कानपुर में किराए पर रह रहे थे। इनके पास से 2 मोबाइल, 80 हजार नकद, पासबुक और आधार कार्ड बरामद हुए।
आरोपी मीठी-मीठी बातें कर लोगों को अपना रिश्तेदार, शादी का इच्छुक या जमीन की रजिस्ट्री कराने का झांसा देकर ठगी करते थे।