Breaking News

मुड़ियार से शुरू हुई किसान-मज़दूर अधिकार पदयात्रा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सड़क चौड़ीकरण व निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

निज़ामाबाद/आजमगढ़, 14 अगस्त 2025: मुड़ियार, निज़ामाबाद से शुरू हुई किसान-मज़दूर अधिकार पदयात्रा बुधवार को कौड़िया, लाहीडीह होते हुए मिर्ज़ापुर ब्लॉक मुख्यालय पहुंची, जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आजमगढ़ से बेलवाई मार्ग के चौड़ीकरण, लाहीडीह–कौड़िया–मुड़ियार से माहुल सड़क के निर्माण और क्षेत्र की जर्जर सड़कों के तत्काल सुधार की मांग की गई।


पदयात्रा का नेतृत्व मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉ. संदीप पांडेय, किसान नेता राजीव यादव, राष्ट्रीय बांसशिल्पी महासंघ अध्यक्ष संतोष कुमार धरकार, पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव वीरेंद्र यादव, लोक समाधान के कन्हैया मौर्या और एनएपीएम के राज शेखर ने किया। यात्रा को ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का भारी समर्थन मिला।सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव ने कहा- “मुड़ियार से मिर्ज़ापुर ब्लॉक तक की पदयात्रा का उद्देश्य यह संदेश देना है कि बेलवाई मार्ग का चौड़ीकरण जनहित में तत्काल किया जाए।

लाहीडीह से माहुल और शिवली से निज़ामाबाद की सड़कें ज़िले की सबसे जर्जर सड़कों में हैं। बाज़ारों में सीवर लाइन न होने के कारण सड़कें तालाब जैसी हो गई हैं।” उन्होंने निज़ामाबाद क्षेत्र के गांवों की आंतरिक सड़कों के निर्माण की भी मांग उठाई।यात्रा के दूसरे दिन स्वतंत्रता दिवस पर खंडौरा में “स्कूल बचाओ सम्मेलन” आयोजित होगा। इसके बाद 16 अगस्त से पदयात्रा पुनः निज़ामाबाद क्षेत्र में जारी रहेगी। कार्यक्रम में चंद्रेश यादव फौजी, कलीम जमई, परवेज़, राम अवतार गुप्ता, लाहिडीह प्रधान चक्रवर्ती यादव, तारिक शफीक, अकरम, अरमान, प्रधान चंद्रशेखर यादव, श्याम नारायण, लालजीत यादव, सोशलिस्ट किसान सभा निज़ामाबाद प्रभारी श्याम सुंदर मौर्या, नंदलाल यादव, जंगल देव, जहीर, अधिवक्ता विनोद यादव, सामाजिक न्याय आंदोलन के डॉ. राजेंद्र यादव, अवधेश यादव, बिरादर ग्राम प्रधान पति श्यामजीत यादव सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।



और नया पुराने