आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। जिले के चर्चित सामाजिक संगठन दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान क्षेत्र के प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाया गया, ताकि आगामी स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा लहराकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जा सके।अध्यक्ष पूजा सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के आह्वान पर लोग उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा— “तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इसे हर घर पर फहराना न केवल सम्मान है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देना भी है।
”कार्यक्रम में संगठन की सक्रिय सदस्य प्रतिमा पाण्डेय, संगीता वर्मा, पूजा सेठ, एकता चौधरी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। उन्होंने घर-घर जाकर तिरंगे का महत्व बताया और 15 अगस्त को इसे सही ढंग से फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान समाज में एकता और गर्व की भावना को और प्रबल करता है। कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।