Breaking News

छांगुर बाबा के गुर्गों ने दी हत्या की धमकी, गोपाल राय को Z सुरक्षा की मांग।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। विश्व हिंदू रक्षा परिषद् के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सनातन समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है। सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा देने की मांग को लेकर भाजपा नेता श्यामसुंदर चौहान के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा।


यह प्रकरण 24 जून 2025 को बलरामपुर जिले के उतरौला गांव से जुड़ा है, जहां एक पीड़िता की शिकायत पर गोपाल राय की अगुवाई में 25 बहनों व 150 से अधिक सदस्यों की टीम ने जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के ठिकाने पर पहुंचकर उसकी गतिविधियों का खुलासा किया। टीम द्वारा एकत्रित तथ्यों के अनुसार, छांगुर बाबा व उसके जेहादी गुर्गे भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश में लिप्त थे।
इन तथ्यों को गोपाल राय द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय व एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश को सौंपे जाने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छांगुर बाबा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाई गई उसकी आलीशान कोठी को भी गिरा दिया गया। इस दौरान एक हिंदू परिवार की विधिपूर्वक धर्म में घर वापसी भी कराई गई।
भाजपा नेता श्यामसुंदर चौहान ने बताया कि इन्हीं घटनाओं के प्रतिशोध में गोपाल राय को पाकिस्तान, सऊदी अरब और बलरामपुर के कुछ कट्टरपंथी तत्वों से जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। धमकियों में प्रयोग किए गए सऊदी नंबर की जानकारी भी सामने आई है। इसके अतिरिक्त आजमगढ़ के बम्हौर गांव से सोशल मीडिया के माध्यम से और बलरामपुर निवासी जावेद नामक व्यक्ति द्वारा भी धमकियाँ दी गई हैं।
इन धमकियों के संबंध में लखनऊ कमिश्नरेट के गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर विवेचना प्रचलित है। ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व भी गोपाल राय पर वाराणसी के मंडुआडीह और जम्मू के सर्किट हाउस क्षेत्र में हमले की कोशिशें हो चुकी हैं।
सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए गोपाल राय को केंद्र सरकार द्वारा 'जेड श्रेणी' की सुरक्षा दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को हजारों सनातनी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता श्यामसुंदर चौहान ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

और नया पुराने