आगामी 2027 में बनेगी सपा की सरकार – सुनीता सिंह


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: अंजनी राय

लालगंज, आज़मगढ़। स्थानीय विकास खंड लालगंज के चेवार गोवर्धनपुर गांव में डीएचपी समाज सेवी ग्रुप के संरक्षक भानु प्रताप सिंह के आवास पर समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव सुनीता सिंह पहुँचीं। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर हालचाल लिया और पार्टी की नीतियों पर चर्चा की।
सुनीता सिंह ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गरीबों, मजलूमों, बेसहारों और बेरोजगार नौजवानों के हित के लिए लगातार काम करते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण डायल-100 की गाड़ी, 108 और 102 एंबुलेंस सेवा है, जो समाजवादी सरकार की देन रही है। आज भी लोग इन सेवाओं का 24 घंटे मुफ्त लाभ उठा रहे हैं।

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा शासन किसान, बेरोजगार और नौजवानों के खिलाफ है। जनता अब बदलाव चाहती है और 2027 में निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव उर्फ डब्बू यादव, राम जीत यादव, पूर्व प्रधान रविन्द्र यादव, सपा नेता राम दुलारे यादव, हर्ष नारायण सिंह, दीनदयाल मौर्य, भानु प्रताप सिंह, राजा मुन्ना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

और नया पुराने