Breaking News

सेवा पखवाड़ा समाज सेवा का संकल्प” – घनश्याम सिंह पटेल, जीयनपुर मंडल में कार्यशाला सम्पन्न


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत शनिवार को जीयनपुर मंडल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के महामंत्री घनश्याम सिंह पटेल रहे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रेम भूषण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मंडल महामंत्री प्रशांत शर्मा, विधानसभा प्रभारी एवं मंडल संयोजक सत्यप्रकाश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिवाकर सिंह और जयप्रकाश सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि घनश्याम सिंह पटेल ने कहा, “सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम भर नहीं, बल्कि समाज की सेवा का संकल्प है। हमें हर घर तक पहुंचकर जनसेवा का संदेश देना है और पार्टी की विचारधारा को आमजन तक ले जाना है।”
इस दौरान संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका और सेवा कार्यों को गति देने पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रशांत शर्मा ने किया।


और नया पुराने