Breaking News

स्वच्छता, समानता और चरित्र निर्माण का संकल्प लेकर गूँजा अजमतगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। देशभर में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत 1 सितंबर को ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। पूरे भारत के पाँच लाख विद्यालयों में एक साथ पंच प्रण की गूँज उठी। इसी क्रम में जनपद आज़मगढ़ के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के 163 विद्यालयों में 25 हजार बच्चों और 800 शिक्षकों ने एक साथ प्रतिज्ञा लेकर इतिहास रच दिया।
कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए विद्यालयों को आकर्षक बैनर, पोस्टर और फ्लेक्स से सजाया गया। बच्चों और शिक्षकों की एकजुट आवाज़ गूँजी—
“हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान है, यही हमारा तीर्थ स्थल है।”

जिला सहसंयोजक एवं ब्लॉक मंत्री अंशु राय ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतिज्ञा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्वच्छता, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा, भेदभाव रहित समाज का निर्माण, आत्मविकास और चरित्र निर्माण की दिशा में बच्चों और शिक्षकों को जागरूक करना है।

इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अजमतगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह, पूरी ब्लॉक कार्यकारिणी और न्याय पंचायत प्रभारियों की सक्रिय भूमिका रही।

और नया पुराने