Breaking News

💔 मासूम का क़त्ल और फिर मुठभेड़! घर के सामने टंगी लाश ने हिला दिया दिल 😢


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

🚨 बोरे में मासूम की लाश, गोलियों की गड़गड़ाहट से दहला इलाका

⚖️ रंजिश में मासूम की हत्या, पुलिस ने धर दबोचे आरोपी

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र गुरुवार को चीखों, आक्रोश और गोलियों की आवाज से दहल उठा। 7 वर्षीय मासूम शाज़ेब अली की बोरे में भरी लाश पेड़ से लटकती मिली, तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों ने पड़ोस के युवक शैलेन्द्र उर्फ मंटू और उसके भाई राजा निगम पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके घर गिराने की मांग की।
सुबह होते ही मोहल्ले की गलियां गुस्से से भर गईं। पुलिस के पहुंचने पर भीड़ ने विरोध जताया। तभी इस खौफनाक वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने दबिश शुरू कर दी। देर शाम इटौरा डेंटल कॉलेज के पास जैसे ही आरोपी दिखे, पुलिस ने उन्हें घेर लिया।
लेकिन आरोपियों ने सरेंडर करने की बजाय गोलियां दाग दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग से दोनों आरोपी धराशायी हो गए। शैलेन्द्र उर्फ मंटू को दो और राजा निगम को एक गोली लगी। खून से लथपथ दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। मौके से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए।
पुलिस का कहना है कि रंजिश और पुरानी दुश्मनी के चलते मासूम की जान ली गई। फोर्स ने हालात काबू में कर लिया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ केस की जांच तेज कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ अदालत में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
इस निर्मम हत्या ने पूरे आजमगढ़ को झकझोर दिया है। मोहल्ले में मातम पसरा है, लेकिन लोग राहत की सांस ले रहे हैं कि मासूम के हत्यारे अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

और नया पुराने