Breaking News

रामलीला देखने निकला युवक सुबह मिला पेड़ पर लटकता शव, हड़कंप।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा आराजी अजगरा मसर्रकी अभ्भंनपट्टी में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव से करीब 500 मीटर दूर सिवान में एक युवक का शव बबूल के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला।
मृतक की पहचान बृजेश यादव (22 वर्ष) पुत्र महेंद्र यादव के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार, बृजेश ने गुरुवार शाम घर से मां से कहा था कि वह रामलीला देखने जा रहा है। सुबह चरवाहों ने जब सिवान में पेड़ पर लटकता शव देखा तो नजदीक जाकर पहचान की। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद खबर स्थानीय पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर पहुंची रौनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि बृजेश की शादी लगभग एक साल पहले हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी फिलहाल मायके में है। परिवार में बृजेश दो भाइयों में छोटा था, बड़ा भाई चन्द्रू रोज़ी-रोटी की तलाश में केरल में रह रहा है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

और नया पुराने