Breaking News

केक, मिष्ठान और सफाई अभियान के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: अंजनी राय

लालगंज (आजमगढ़): स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवगांव स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा और मिठाई वितरण कर खुशी जाहिर की। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवगांव सीएचसी अधीक्षक के साथ मिलकर अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाया। वहीं सिधौना मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर केक काटा और मिष्ठान बांटा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक कुमार तिलखारा, राजेश सिंह, अजय जायसवाल, विवेक सिंह, धीरेंद्र साहू, राकेश सरोज, रोहित राजभर, रत्नेश मोदनवाल, अजीत प्रजापति, शिव शंकर चौहान, आनंद सिंह, दूरदर्शन के लोकप्रिय गायक निशिकांत दूबे उर्फ निशु बाबा, विद्युत चौरसिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने देवगांव रामलीला मैदान में भी स्वच्छता अभियान चलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और संकल्प के रूप में मनाने का संदेश दिया।


और नया पुराने