आज़मगढ़।
रिपोर्ट: अंजनी राय
लालगंज (आजमगढ़)। विजयदशमी के अवसर पर स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के करिया गोपालपुर, देवगाँव और सिकरौरा गांवों में दुर्गा प्रतिमा का विधिवत पूजन-अर्चन कर भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास और दूर-दराज से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और धार्मिक माहौल में आनंद लिया।
करिया गोपालपुर गांव के मेले में ब्लॉक प्रमुख उद्धव सिंह सोनू अपने काफिले के साथ पहुंचे और माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। वहीं, क्षेत्राधिकारी भूपत पांडेय और कोतवाल बिमल प्रकाश राय ने भी मौके पर पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान डीएचपी सामाजिक संगठन के प्रायोजक व मुंबई के उद्योगपति कंचन सिंह ने ब्लॉक प्रमुख, सीओ, कोतवाल समेत अंजनी राय, बशीर मास्टर, हिंदुस्तानी रमेश, धुरंधर सिंह प्रधान आदि गणमान्य लोगों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र और नारियल भेंटकर स्वागत किया। पूरा परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा और भक्तिमय वातावरण बन गया। श्रद्धालुओं ने भी माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मेले में नरेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, चन्दन सिंह, काले सिंह, रितेश सिंह, सोनू तिवारी, डब्बू बाबा, एसआई चित्राशु मिश्रा, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह, हनुमान पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यापारी, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।