Breaking News

अभिष्का इंटरप्राइजेज’ का भव्य शुभारंभ, रोजगार और स्थानीय व्यापार को मिलेगी नई गति।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

नदौरा तरकारी (बगवार) में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उद्घाटन, प्रसाद व प्रीतिभोज में उमड़ी भीड़

आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के नदौरा तरकारी (बगवार) में शुक्रवार को का भव्य उद्घाटन धार्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे हवन-पूजन से हुई, जबकि प्रातः 10 बजे विधिवत फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया।


उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। दोपहर में प्रसाद वितरण और प्रीतिभोज का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

प्रतिष्ठान की प्रोप्राइटर नीतू देवी ने बताया कि अभिष्का इंटरप्राइजेज के माध्यम से टिश्यू पेपर, नेपकिन आदि का निर्माण किया जाएगा, साथ ही होलसेल और रिटेल व्यापार भी संचालित होगा। उन्होंने कहा कि इस इकाई की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आसपास के व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम के सफल संचालन में नीतू देवी के पति इंजीनियर यशवंत कुमार राव की सक्रिय भूमिका रही। वहीं उनके बड़े भाई इंजीनियर रामरूप राव ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं को संभालते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया। दोनों ने अतिथियों के स्वागत और कार्यक्रम की रूपरेखा को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया।

समारोह में मौजूद लोगों ने नए उद्योग की स्थापना को क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

और नया पुराने