Breaking News

निःशुल्क कोचिंग संस्थान खोलकर पेश की मिसाल, 230 से अधिक बच्चे ले रहे शिक्षा


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

अगले सत्र से IAS, PCS, IIT व NEET की भी होगी मुफ्त तैयारी

आजमगढ़। जनपद के अहरौला क्षेत्र के महुवारा गांव निवासी समाजसेवी एवं उद्यमी 40 वर्षीय राजमणि यादव ने गरीब और असहाय बच्चों की शिक्षा के लिए अपनी करोड़ों रुपये मूल्य की पैतृक दो मंजिला इमारत समर्पित कर एक अनुकरणीय पहल की है।

राजमणि यादव ने बताया कि बचपन में आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। कभी पहनने के लिए चप्पल तक नहीं थी और रोटी, कपड़ा व मकान जैसी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं हो पाती थीं। उच्च शिक्षा का सपना देखना भी मुश्किल था। संघर्ष और निरंतर मेहनत के बल पर उन्होंने सफलता हासिल की।

उन्होंने कहा कि अभाव का दर्द वह स्वयं झेल चुके हैं, इसलिए संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाने वाली प्रतिभाओं को आगे लाना उनका उद्देश्य है।

वर्तमान में उनके द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग संस्थान में जूनियर स्तर के 230 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। संस्थान का संपूर्ण व्यय वह स्वयं वहन कर रहे हैं।

राजमणि यादव ने घोषणा की कि आगामी सत्र से सिविल सेवा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की भी निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी। इसमें आईएएस, पीसीएस, आईआईटी और नीट जैसी परीक्षाएं शामिल होंगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बड़े अवसर मिल सकें।

उल्लेखनीय है कि राजमणि यादव के चेयरमैन हैं। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि आने वाली पीढ़ी उन कठिन परिस्थितियों से गुजरे जिनसे वह गुजरे हैं। शिक्षा के माध्यम से वह बच्चों का भविष्य संवारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने संकेत दिया कि शिक्षा क्षेत्र में उनकी एक और बड़ी योजना है, जिसका खुलासा उचित समय पर किया जाएगा।


और नया पुराने