Breaking News

🩺 शिवेंद्र बहादुर सिंह के सौजन्य से 16 मार्च को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मोतियाबिंद ऑपरेशन भी होगा फ्री


बलिया।

रिपोर्ट: वीर सिंह

🩺 शिवेंद्र बहादुर सिंह के सौजन्य से 16 मार्च को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मोतियाबिंद ऑपरेशन भी होगा फ्री

रसड़ा (बलिया)। पकवाइनार स्थित बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में 16 मार्च 2026 को विशाल नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रदेश महासचिव सुभासपा उत्तर प्रदेश व विद्यालय व्यवस्थापक शिवेंद्र बहादुर सिंह के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।

सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगने वाले इस शिविर में मरीजों की आंखों की जांच, परामर्श, दवा और लेंस विधि से मोतियाबिंद का ऑपरेशन पूरी तरह नि:शुल्क किया जाएगा। शिविर में आने वाले मरीजों को नि:शुल्क ओपीडी, जांच, दवाएं और सभी प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शिवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। इसी सोच के साथ यह शिविर आयोजित किया जा रहा है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीज भी अपनी आंखों का बेहतर इलाज करा सकें।

शिविर में डॉ. जगदीश पावर, डॉ. उमाशंकर, डॉ. ए.सी. जायसवाल, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. सलाहुद्दीन, डॉ. एम.आर., डॉ. पूजा गुप्ता और डॉ. अशोक सोनकर सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों का परीक्षण कर उपचार करेगी।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएं। शिविर से संबंधित जानकारी के लिए 7054673138 और 8172907164 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

और नया पुराने