Breaking News

मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती पर आजमगढ़ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम 15 मार्च को


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

नेहरू हॉल में होगा आयोजन, मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव रहेंगे उपस्थित

आजमगढ़। सामाजिक परिवर्तन के महानायक और दलित-शोषित-वंचित समाज के मसीहा मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती के अवसर पर 15 मार्च 2026 को आजमगढ़ में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शहर के नेहरू हॉल में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

मिशन पीडीए परिवार और समाजवादी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव रहेंगे, जो कांशीराम जी के सामाजिक संघर्ष और उनके विचारों पर अपने विचार रखेंगे।

इस अवसर पर सगड़ी विधानसभा के डॉ. एच.एन. सिंह पटेल (विधायक सगड़ी) तथा विधानसभा अध्यक्ष सगड़ी जगदीश यादव, नेता हरेंद्र यादव समेत क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ता कांशीराम जी के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक प्रयासों को याद करेंगे।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय, समानता और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) एकता के संदेश को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। इसके लिए क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

और नया पुराने