होली मिलन समारोह में दिखी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: अंजनी राय

 लालगंज आजमगढ़ ! क्षेत्र में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन मंगलवार को अमौड़ा गांव मे समाजसेवी एवं उद्योगपति शिक्षाबिन्द दीपक राय के आवास पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत रंग-अबीर और गुलाल के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर की गई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी और आपसी प्रेम, सौहार्द व एकता का संदेश दिया।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। लोकगीतों और फाग गीतों पर लोग झूम उठे। बच्चों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों के लिए ठंडाई और मिष्ठान की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में वक्ता व समाजसेवी दीपक राय ने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें समाज में आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देता है। अंत में सभी ने क्षेत्र में शांति, सद्भाव और विकास की कामना की। इस अवसर पर लाल बहादुर प्रधान प्रशांत शुक्ल राजेश राय गौरव सिंह इंद्रमणि यादव शैलेश मास्टर श्याम कुमार गौतम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने