Breaking News

साइबर फ्रॉड के 7 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

बरदह पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम की त्वरित कार्रवाई, एमआरएम पोर्टल से कराई गई धनराशि की वापसी

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र में साइबर फ्रॉड के शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते में पुलिस ने 7 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी। साइबर हेल्प डेस्क टीम की त्वरित कार्रवाई के बाद पीड़ित को उसकी रकम वापस मिल सकी।

पुलिस के अनुसार, बरदह थाना क्षेत्र के बरसांवा गांव निवासी प्रमोद कुमार राय के साथ 29 अक्टूबर 2025 को फोन-पे के माध्यम से उनकी जानकारी के बिना 7 हजार रुपये का साइबर फ्रॉड किया गया था। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने 30 अक्टूबर को साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत संख्या 33110250150639 के आधार पर बरदह थाने की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक फ्रॉड की गई धनराशि को संबंधित बैंक खाते में होल्ड कराया गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) पोर्टल के माध्यम से धनराशि वापस कराने की कार्रवाई की गई।

पुलिस की कार्रवाई के बाद साइबर फ्रॉड की पूरी 7 हजार रुपये की रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर प्रमोद कुमार राय ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

इस कार्रवाई में बरदह थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक मनीष सिंह और महिला आरक्षी आरती सिंह शामिल रहीं।

और नया पुराने