Breaking News

हाथी घोड़ा गाजा बाजा के साथ छठ मैया की प्रतिमा का धूमधाम से हुआ विसर्जन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

सगड़ी-आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में कोइरिया पोखरा की छठ मैया की प्रतिमा का हाथी घोड़ा के साथ डीजे की धुन पर जीयनपुर कस्बा का भ्रमण कर धूमधाम से छठ मैया की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
जीयनपुर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन में 2:00 बजे कोइरिया पोखरा पर स्थापित छठ मैया की प्रतिमा का भक्तों ने धूमधाम से जीयनपुर कस्बा में हाथी घोड़ा बैंड बाजा के साथ प्रतिमा को लेकर जीयनपुर कस्बा के आजमगढ़ मार्ग, दोहरीघाट मार्ग भ्रमण किया। वहीं सड़कों पर छठ मैया के भक्तों ने डीजे की धुन पर जमकर अबीर गुलाल उड़ाते हुए जमकर थिरके। वही छठ मैया के जयकारों से पूरा जीयनपुर गूंज उठा। वहीं जीयनपुर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा शाम को छठ मैया की प्रतिमा गुजरपार में धूमधाम से विसर्जन किया गया। इस मौके पर रिंकू श्रीवास्तव,पिंटू चौरसिया,सतीश सोनकर,मुन्ना वैध,सुभम यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने