Breaking News

कोइरिया पोखरे पर छठ माता के विसर्जन से पूर्व भव्य भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर नगर पंचायत स्थित कोइरिया पोखरे पर छठ माता की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार विसर्जन से पूर्व भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य मुन्ना वैद्य ने बताया कि छठ माता की मूर्ति प्रतिवर्ष स्थापित की जाती है। मूर्ति विसर्जन से पूर्व भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे सभी लोग मिल-जुलकर आगे बढ़ा रहे हैं।
वहीं, सतीश सोनकर ने बताया कि समिति द्वारा आयोजित भंडारे में नगर के सभी लोग बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल होते हैं। श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर छठ माता का आशीर्वाद लेते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

इस अवसर पर दीपक गुप्ता, अजय पाठक, रिंकू श्रीवास्तव, पिंटू चौरसिया, राजकुमार, शुभम यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं नगरवासी मौजूद रहे।


और नया पुराने