आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 28 अक्टूबर-- अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह ने बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत किसानों से सीधे धान की खरीद एजेन्सीवार की जायेगी। उन्होने बताया कि वर्ष 2021-22 में धान क्रय हेतु तहसील सदर के अन्तर्गत ब्लाक पल्हनी में खाद्य विभाग के 1, जहानागंज में खाद्य विभाग के 1, पीसीएफ के 2, एफसीआई के 1, सठियांव (मुबारकपुर) में खाद्य विभाग के 1, पीसीएफ के 1, रानी की सराय में खाद्य विभाग के 1, पीसीएफ के 2, तहसील सगड़ी के अन्तर्गत ब्लाक बिलरियागंज में खाद्य विभाग के 1, पीसीएफ के 2, एफसीआई के 1, महराजगंज में खाद्य विभाग के 1, पीसीएफ के 1, हरैया में खाद्य विभाग के 1, पीसीएफ के 1, अजमतगढ़ (जीयनपुर) में खाद्य विभाग के 1, पीसीएफ के 4, तहसील बूढ़नपुर के अन्तर्गत ब्लाक अहरौला में पीसीएफ के 2, अतरौलिया में खाद्य विभाग के 1, पीसीएफ के 1, कोयलसा में खाद्य विभाग के 1, पीसीएफ के 2, तहसील निजामाबाद के अन्तर्गत ब्लाक तहबरपुर मे खाद्य विभाग के 1, पीसीएफ के 2, मिर्जापुर में खाद्य विभाग के 1, पीसीएफ के 1, मुहम्मदपुर में खाद्य विभाग के 1, तहसील फूलपुर के अन्तर्गत ब्लाक फूलपुर में खाद्य विभाग के 1, पीसीएफ के 1, पवई में खाद्य विभाग के 1, पीसीएफ के 1, तहसील मार्टीनगंज के अन्तर्गत ब्लाक मार्टीनगंज में खाद्य विभाग के 1, पीसीएफ के 4, तहसील लालगंज के अन्तर्गत ब्लाक लालगंज में खाद्य विभाग के 1, पीसीएफ के 1, तरवां में खाद्य विभाग के 1, पीसीएफ के 5, ठेकमा में खाद्य विभाग के 1, पीसीएफ के 4, तहसील मेंहनगर के अन्तर्गत ब्लाक मेंहनगर में खाद्य विभाग के 1, पीसीएफ के 5, पल्हना में पीसीएफ के 2, इस प्रकार खाद्य विभाग, पीसीएफ एवं एफसीआई के कुल 66 धान क्रय केन्द्रों को अनुमोदित किया गया है।
नोडल अधिकारी आजमगढ़, के0रविन्द्र नायक का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 29 अक्टूबर 2021 को।
आजमगढ़ 28 अक्टूबर-- प्रमुख सचिव, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग, उ0प्र0/नोडल अधिकारी आजमगढ़, के0रविन्द्र नायक का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 29 अक्टूबर 2021 को प्रयागराज से प्रस्थान कर 17ः00 बजे जनपद आजमगढ़ में आगमन होगा। तत्पश्चात प्रमुख सचिव जी जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यां की समीक्षा बैठक एवं निरीक्षण करेंगे। इसी क्रम में दिनांक 30 अक्टूबर को जन शिकायतों तथा बाढ़ एवं अतिवृष्टि आदि की समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उसके बाद प्रमुख सचिव जी 18ः00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के भेजे गये प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है।
आजमगढ़ 28 अक्टूबर-- उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद में अवस्थित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 343-अतरौलिया, 344-गोपालपुर, 345-सगड़ी, 346-मुबारकुपर, 347-आजमगढ़, 348-निजामाबाद, 349-फूलपुर पवई, 350-दीदारगंज, 351-लालगंज (अ0जा0) एवं 352 मेंहनगर (अ0जा0) के मतदेय स्थलों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 मतदाताओं के आधार पर पर सम्भाजन के उपरान्त राजनैतिक दलों से विचार-विमर्श कर मतदेय स्थलों का सम्भाजन प्रस्ताव अनुमोदन हेतु भेजा गया था।
उन्होने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के उपरोक्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के भेजे गये प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है।
प्रदेश सरकार की ‘‘खेत तालाब योजना‘‘ बुन्देलखण्ड सहित प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित हुई है।
आजमगढ़ 28 अक्टूबर-- उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के किसानों को हर सुविधा सहित लाभ पहुंचाने के लिए हमेशा प्रयास करती आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को परम्परागत ढंग से सिंचाई के लिए ’’खेत तालाब योजना’’ लागू की है। यह योजना प्रदेश के सभी किसानों के लिए है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक किसान जो अपने खेतों के आसपास तालाब बनाकर रखेंगे, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार की इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य यह है कि बरसात का पानी जमा करा कर किसानों की खेती में सिंचाई की मात्रा को बढ़ावा देना है इससे किसानों को दोनों तरफ से लाभ प्राप्त होगा। किसान खेत में फसल की सिंचाई के साथ-साथ मत्स्य पालन भी कर सकते हैं। खेत तालाब योजना से भूगर्भ जल में बढ़ोत्तरी भी हो रही है और किसान की फसल में अच्छा उत्पादन भी हो रहा है।
उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना किसानों के लिए शुरू की गयी है। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक किसान जो अपने खेत के सामने जहां बारिश का पानी ज्यादा इकट्ठा होता है अगर वहां किसान तालाब बनाते हैं, तो किसानो को इस योजना के तहत 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस तालाब को बनाने का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि बरसात के मौसम में दो चार दिन तक लगातार बारिश के समय जो पानी फसलों को बर्बाद कर देता है, उसे तालाब बना कर इकट्ठा कराया जाए, इससे किसानों की फसल सुरक्षित रहेगी और इकट्ठे पानी से किसानों को सिंचाई के लिए ट्यूबवेल का इस्तेमाल ज्यादा नहीं करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना किसानां को लाभ पहुंचाने के लिए चलाई गई है। योजना को शुरू करने का उद्देश्य यह है कि जिन किसानों के पास सिंचाई के लिए मोटर सुविधाएं जो बिजली से चलती हो और वहां लाइट की सुविधा न पहुंच पा रही हो उस स्थिति में किसानों की खेती में सिंचाई के लिए पानी की सुविधा देने के लिए तालाब बनवाये जायें। ताकि किसानों को खेती में सिंचाई करने में किसी भी प्रकार की समस्या न उठानी पड़े। तालाबों में किसान बरसात एवं अन्य स्थानों से आने वाले पानी को एकत्र कर सकेंगे और अपनी फसलों को ठीक से सिंचित कर सकेंगे।
खेत तालाब योजनान्तर्गत खेत में प्लास्टिक लाइनिंग पौंड-साइज 20ग्20ग्3 मीटर (फैब्रिक एरिया 635 वर्ग मीटर), प्लास्टिक लाइनिंग पौंड-साइज 32ग्32ग्3 मीटर (फैब्रिक एरिया 1426 वर्ग मीटर), प्लास्टिक लाइनिंग पौंड-साइज 45ग्45ग्3 मीटर (फैब्रिक एरिया 2642 वर्ग मीटर) आकार के तालाब खुदवाने का प्राविधान है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना में अनुदान राशि राज्य के सभी श्रेणी के कृषकों को लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम राशि रूपये 52,500 कच्चे फार्म तालाब पर और 75,000 रूपये की राशि-प्लास्टिक लाइनिंग कार्य के साथ 300 उपबतवद ठप्ै के लिए देय है। बुंदेलखण्ड को सूखे से बचाने में खेत-तालाब योजना से बहुत मदद मिली है। इस वर्ष भी राज्य के अधिक से अधिक किसानों को भी इस योजना का लाभ प्रदान कराया जा रहा है। राज्य में पिछले आंकड़ों के हिसाब से बुंदेलखण्ड के चित्रकूट, बॉदा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, महोबा, ललितपुर में हजारों किसानों के खेत में तालाब बनाए गए हैं। जिसमें किसान वर्षा का पानी एकत्रित कर अपनी फसल की सिंचाई करते हुए उत्पादन में बढोत्तरी कर रहे हैं।
इच्छुक लाभार्थी किसान राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई, इस योजना में लाभ लेना चाहते हैं, तो उन्हें योजना की ऑफिशियल वेबसाइट नचंहतपचंतकंतेपण्हवअण्पद पर जाकर आवेदन करना होता है। खेत तालाब योजना के शुरू होने से सभी किसान जो पहले पानी की समस्या को लेकर और तालाब बनाने के लिए असमर्थ थे अब वह आसानी से योजना का लाभ उठा कर अपने खेतों में तालाब का निर्माण कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना भूगर्भ जल के स्तर में वृद्धि लाने में भी सहायक हो रहा है। उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना का लाभ लेने के लिए किसान को उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना अनिवार्य है। इस योजना का आवेदन करने वाले किसान प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक तथा लघु सीमान्त किसान होने चाहिए। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी योजना का लाभ परिवार में केवल एक ही किसान उठा सकता है। योजना में आवेदन वही किसान करेंगे जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो। इस योजना के अतंर्गत किसानों के पास बैंक खाता होना आवश्यक है और बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक भी होना चाहिए।
वर्तमान सरकार ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में सिंचन क्षमता बढ़ाने के लिए खेत तालाब योजना का विस्तार करते हुए वर्ष 2017-18 में बुन्देलखण्ड क्षेत्र में 2549 खेत तालाबों एवं प्रदेश के अन्य अतिदोहित एवं दोहित जिलों में 835 खेत तालाबों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया है। इस प्रकार वर्ष 2017-18 में प्रदेश में कुल 3384 खेत तालाबों का निर्माण कराया गया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में कुल 5000 खेत तालाबों का निर्माण कराया गया। योजनान्तर्गत निर्मित खेत-तालाबों पर स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली की स्थापना हेतु लघु एवं सीमांत कृषकों को 90 प्रतिशत तथा अन्य कृषकों को 80 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है। वर्ष 2019-20 में योजनान्तर्गत 5261 तालाबों का निर्माण कराया गया। वर्ष 2020-21 में 4427 तालाबों का निर्माण कराया गया। वर्ष 2021-22 में 10000 खेत तालाब निर्माण लक्ष्य के सापेक्ष माह अगस्त, 2021 तक 3840 खेत-तालाबों का निर्माण किया गया वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अद्यतन तक 20149 से अधिक खेत तालाबों का निर्माण कराया गया है, जिससे हजारों किसान अपनी हजारों एकड़ फसल की सिंचाई करते हुए खाद्यान्न उत्पादन कर आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे है।
छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों को तत्काल अवगत कराये कि उनका बैंक खाता आधार से सीडेड हो।
आजमगढ़ 28 अक्टूबर-- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि कक्षा-1 से 8 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के उपयोगार्थ उपलब्ध कराये जाने वाले निःशुल्क यूनीफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग एवं जूता-मोजा क्रय से संबंधित धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के खातों में हस्तांतरित किये जाने हेतु कतिपय कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।
बीएसए ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि व्यापक प्रचार-प्रसार कर यह सुनिश्चित किया जाए कि शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावक का बैंक खाता आधार से सीडेड और सक्रिय हो, क्योंकि डीबीटी की धनराशि उनके आधार सीडेड बैंक खाते में ही भेजी जायेगी। उन्होने कि छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों को तत्काल सूचित किया जाए कि उनका बैंक खाता जो आधार से सीडेड है, उस बैंक खाते में गत दो माह के अन्दर कोई एक लेन-देन (डेबिट या क्रेडिट) होना अनिवार्य है, अन्यथा डीबीटी की धनराशि नही भेजी जा सकेगी।
उपर्युक्त के परिप्रेक्ष्य में जनपद के परिषदीय/अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों प्राध्यापक से अपेक्षा है कि अपने स्तर से छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों को तत्काल अवगत कराये कि उनका बैंक खाता आधार से सीडेड हो तथा उस बैंक खाते में गत दो माह के अन्दर कोई लेन-देन (डेबिट या क्रेडिट) कर लिया जाय, ताकि डीबीटी की धनराशि उनके आधार सीडेड बैंक खाते में सफलतापूर्वक भेजी जा सके। उक्त निर्देश का अनुपालन समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस कप्तान ने किया जीयनपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण।
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य जीयनपुर कोतवाली में गुरुवार को बिना किसी सूचना के धमक पड़े। अचानक पुलिस अधीक्षक के पहुंचने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया मात्र दस मिनट तक थाने में रहे कप्तान ने शस्त्रागार, मेस, निर्माणाधीन आवास, अपराधिक पत्रावलियो के रखरखाव का निरीक्षण किया।
थाना समाधान दिवस के रजिस्टर में लंबित मामलों को देखकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर मौके जाकर निस्तारित किया जाए ।इसमें किसी तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन पडने वाली जनता की शिकायतों को कम से कम समय में निस्तारित की जाए।
कप्तान औचक निरीक्षण में उपनिरीक्षक केसर यादव और थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।कोतवाल दिनेश यादव न्यायालय चले गए थे।कप्तान ने पुलिसकर्मियों को मामूली घटनाओं में भी सदैव अलर्ट रहने का निर्देश दिया ।
छात्र नेता कुंदन सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर लगवाया वैक्सीनेशन शिविर।
छात्र-छात्राओं को लगाई गई वैक्सीन।
छात्रों के हित की लड़ाई सदैव लड़ता रहूंगा- कुंदन सिंह
आगे भी महाविद्यालय में कराया जाएगा वैक्सीनेशन।
आजमगढ़: जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र स्थित श्री गांधी पीजी कॉलेज मलटारी में छात्र नेता कुंदन सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में कोविड 19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शिविर लगवाया, जिसमें छात्र छात्राओं को कोविडशील्ड की दूसरी डोज लगाई गई। इस दौरान लगभग ढाई सौ छात्र छात्राओं का वैक्सीनेशन किया गया।
कुंदन सिंह ने बताया कि 26 अक्टूबर को मेरा जन्मदिन था। उसी दिन महाविद्यालय में हम शिविर लगवाना चाह रहे थे, लेकिन कुछ कारणों से उस दिन संभव नहीं हो सका। आज यह शिविर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी महाविद्यालय परिवार में हमारे बहुत से छात्र और छात्राओं को वैक्सीन नहीं लग पाई है। मेरा प्रयास रहेगा कि सभी का वैक्सीनेशन कराया जाए। कोरोना से बचाव किया जाए।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं छात्रों के हित की लड़ाई सदैव लड़ता रहूंगा। अगर महाविद्यालय परिवार में किसी भी छात्र या छात्रा को कोई समस्या आती है, तो वह हमसे निसंकोच कह सकता है। मैं उनकी समस्याओं के निस्तारण का पूरा प्रयास करूंगा। इस दौरान शिक्षकों में राजेश कुमार यादव, विष्णु सहाय और छात्रों में नीलेश सिंह , प्रदुम विश्वकर्मा, योगेश विश्वकर्मा, सुमित चौबे आदि लोगों को कोविडशील्ड की दूसरी डोज लगाई गई।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं छात्रों के हित की लड़ाई सदैव लड़ता रहूंगा। अगर महाविद्यालय परिवार में किसी भी छात्र या छात्रा को कोई समस्या आती है, तो वह हमसे निसंकोच कह सकता है। मैं उनकी समस्याओं के निस्तारण का पूरा प्रयास करूंगा। इस दौरान शिक्षकों में राजेश कुमार यादव, विष्णु सहाय और छात्रों में नीलेश सिंह , प्रदुम विश्वकर्मा, योगेश विश्वकर्मा, सुमित चौबे आदि लोगों को कोविडशील्ड की दूसरी डोज लगाई गई।