Breaking News

कांग्रेस नेत्री राना खातून ने किया जनसंपर्क, लोगों से की मुलाकात सुनी समस्याएं।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर कांग्रेस की नीतियों से कराया लोगों को अवगत।

प्रियंका गांधी ने जो प्रतिज्ञा की है निश्चित रूप से होंगी पूरी: राना खातून

आज़मगढ़: कांग्रेसी नेत्री राना खातून ने सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव का दौरा कर कांग्रेस की नीतियों से लोगों को अवगत कराया और पार्टी की नेता प्रियंका गांधी द्वारा किए गए प्रतिज्ञा से लोगों के बारे में जानकारी दी। 
राना खातून ने कहा कि वर्तमान में चल रही भाजपा सरकार से आम जनता त्रस्त है। महंगाई बेरोजगारी चरम पर है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है प्रदेश में बहन बेटियों की इज्जत बचाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कांग्रेश की नीतियों से लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि यदि हमारी सरकार बनी तो आप महसूस करेंगे कि कानून व्यवस्था कर रात चल रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी नेता ने जनता से यह वादा किया है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस टिकटों में महिलाओं की 40 प्रतिशत सीट की हिस्सेदारी देगी। 

दूसरी प्रतिज्ञा- लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी

तीसरी प्रतिज्ञा- किसानों का पूरा कर्जा माफ

चौथी प्रतिज्ञा- 2500 में गेहूं-धान 400 पाएगा गन्ना किसान

पांचवी प्रतिज्ञा- बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ

छठी प्रतिज्ञा- दूर करेंगे कोरोना की मार परिवार को देंगे 25 हजार

सातवीं प्रतिज्ञा- 20 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार हमारी सरकार देगी।

और नया पुराने