Breaking News

गाजे बाजे के साथ 151 कन्याओ ने निकली कलश शोभा यात्रा।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

हाथी घोडा, बैण्ड बाजा के साथ निकली कलश यात्रा जयकारो से गूंज उठा पूरा क्षेत्र।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक हरैया के बनकटा बाजार गोसाईं के हनुमान मंदिर पर नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा एव शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ ।कलश यात्रा का प्रारम्भ विधिवत हवन पूजन के उपरांत 151 कुंवारी कन्याओं के द्वारा शिर पर कलश लेकर हनुमान मंदिर से छोटी सरजू खैरघाट के तट से जल लेकर मण्डप में यज्ञाचार्य ने प्रवेश कराया। कलश यात्रा के आगे आगे हाथी घोड़े बैंड बाजे चल रहे थे जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जमकर जयकारे लगाए जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।श्री विष्णु महायज्ञ 10 जून से 18 जून तक चलेगा। महंत अवधेश दास ने बताया कि रात्रि में बृंदावन की प्रशिद्ध रासलीला का कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।दिन में प्रवचन होगा प्रवचनकर्ता रामअधार राय होंगे।समापन बाद 19 जून को बृहद भंडारे का आयोजन किया गया है।जिसमें दूर-दराज से आए हुए हजारों श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है इस कलश यात्रा में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान लौहर यादव , दुर्गविजय यादव एडवोकेट, उमाकांत  पांडेय , रामाशीष , कन्हैया , प्रेम , रामसमुझ , हरेंदर , सुधा देवी , दयाशंकर , राजेश्वर ,कालिका , ओमप्रकाश , सरोज आदि लोग उपस्थित रहे । सभी से यज्ञ को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई है।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.in

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

 

और नया पुराने