मऊ।
अर्न्तजनपदीय शातिर लुटेरों व वाहन चोरों का किया पर्दाफाश।
शातिर वाहन चोर राकेश यादव साथी सहित गिरफ्तार।
सात बाइक , 12 बोर का एक तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद।
पुलिस अधीक्षक मऊ के दिशा निर्देशन में शातिर इनामिया अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व कोतवाली पुलिस को उस समय अहम सफलता मिली, जब- मुखबिर की गुप्त सूचना के आधार पर, मऊ की तरफ आ रहे अर्न्तजनपदीय शातिर लुटेरा व वाहन चोर राकेश यादव को साथी सहित, मय चोरी की दो मोटरसाईकिल एवं एक अदद तमंचा व कारतूस के साथ ढेकुलियाघाट पुल के समीप गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गये राकेश यादव एवं उसका साथी रामकरन यादव ने बताया कि- बरामद की गयी बिना नम्बर की हीरोहोण्डा सूपर बाइक, घोसी से चुरा कर, उसकी नम्बर प्लेट हटाकर सफेद प्लेट लगा दिये गए थे।
दूसरी मोटरसाईकिल, हीरो स्प्लेण्डर प्रो यूपी 54 आर 3031 को स्वदेशी काटन मील के पास से चुराये थे। इस वाहन को काफी दिनो तक इधर उधर छुपाते रहने के बाद, आज उसे बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में जा रहे थे कि पकड़ लिये गये।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के बताए गए स्थानों से पुलिस ने, चोरी की अन्य पांच बाइक भी बताय बरामद कर लिया।
बरामद मोटरसाईकिलों में .......
1- हीरो होण्डा स्प्लेण्डर, UP 50 Y 5403 को, कोपागंज मऊ से।
2- होंडा स्प्लेण्डर प्रो, UP 60 M 1746 को, नगरा बलिया से।
3- सूपर स्प्लेण्डर UP 54 Z 3183 को, मऊ के फातिमा अस्पताल के पास से।
4- पैशन प्रो, उप 54 क्यू 2108 को, मझवारा घोसी सेचुराये थे।
5- तथा एक हीरो हौंडा स्पेलेंडर बाइक काफी समय पहले से चुराए जाने के कारण, चुराए गए स्थान की नाम का सटीक रूप से स्मरण नहीं कर पाए है, जिसकी नंबर - UP 52 E 7282 है।
गिरफ्ताशुदा अभियुक्त राकेश यादव पूर्व में भी बेल्थरा रोड, रोडवेज बलिया का रुपये, बैंक में पहुचाते समय कैश गाड़ी से लूट लिया था। जिसमें जनपद बलिया की पुलिस द्वारा मुठभेड़ करते हुये राकेश यादव के चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, परंतु पुलिस को चकमा देकर, राकेश यादव भाग निकलने में सफल रहा। इस सम्बन्ध में थाना उभांव जनपद बलिया में मुअसं. 2193/16 धारा 395,412 भादवि पंजीकृत है। उस समय,राकेश यादव व उसके साथियों की निशानदेही पर चोरी व लूट के 22 मोटरसाईकिले बरामद हुयी थी। इस सम्बन्ध में तत्कालीन स्थानीय थाना उभाव, जनपद- बलिया में- मु.अ.सं. 2259/16 धारा के अंतर्गत- 41/411, 413, 414, 420, 468 व 471 भा.द.वि. पर पंजीकृत हुआ था।
गिरफ्तार राकेश यादव व रामकरन ने बताया कि चोरी किये गये वाहनों को चोरी करने के बाद उनके नम्बर प्लेट, चेचिस नम्बर व इंजन नम्बर में से एक या दो नम्बरों का हेरफेर करके बेचने का प्रयास करते थे। इस समय वे बरामद वाहनों के कूटरचित कागजात तैयार करने के प्रयास में थे।
गिरफ्तार राकेश यादव व रामकरन ने बताया कि एक मोटरसाईकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर यूपी 54 एम 7045 को योगेन्द्र यादव के क्लीनिक, ब्रह्मस्थान से चुरा कर एक कम्पाउण्डर को बेच दिये थे। लेकिन गिरफ्तारी की भय से कम्पाउण्डर ने मोटरसाईकिल को कोतवाली के पास लावारिस खड़ा कर दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर ! इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली में मु.अ.सं. 1828/16 धारा 379 भा.द.वि. के अंतर्गत पंजीकृत किया था।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण....
1- राकेश यादव पुत्र योगेन्द्र यादव, निवासी समरुआ, थाना- हलधरपुर, मऊ। तथा--
2- रामकरन पुत्र गामा यादव, निवासी बनकटवा, थाना -उभांव, जनपद- बलिया का निवासी है।
पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा स्वाट एवं सर्विलांस टीम को 5000/ रुपये के पुरस्कार से उत्साह वर्धन किया गया है।
रिपोर्ट- डॉ तपन कुमार पांडेय
आर्टिकल राइटर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.in
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ