Breaking News

विभिन्न मांगों को लेकर की नारेबाजी सौपा ज्ञापन।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

किसानों को छलना बन्द करे सरकार वादा करे पूरे
देश मे समान शिक्षा व्यवस्था लागू हो।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के पकवा इनार पर शनिवार को जनहित संघर्ष समिति के सदस्यों ने बैठक कर 26 जून को रिक्सा स्टैंड पर धरना प्रदर्शन करने के लिए विचार विमर्ष एव रणनीति बनाई और विभिन्न मांगों को लेकर जमकर नारे बाजी करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
वही जनहित संघर्ष समिति के दर्जनों सदस्यो ने उपसंभागीय केंद्र पकवाइनार पर बैठक करते हुए 26 जून को रिक्सा स्टैंड आजमगढ़ पर धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई और आम आदमी के विभिन्न मुद्दों पर सरकारों द्वारा चुप्पी साधने को लेकर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की गई।मांगो में मुख्य रूप से किसानों को फसलो का मूल्य तय करने के अधिकार दिए जाय,पूरे देश मे एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू की जाय जिससे गरीबो के बच्चे भी सस्ती शिक्षा ग्रहण कर सके।ग्रामीण अंचलों में बिजली व्यवस्था ठीक करने के लिए जर्जर तारो को बदला जाय ।मध्यप्रदेश में मृत किसानों के परिवारों को 25--25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाय।शिक्षा में निजीकरण बन्द किया जाय एव रिक्त स्थानों को तत्काल भर जाय।किसानों से किये वादे पूरे किए जाय।आदि मांगो के समर्थन में ज्ञापन सौंपा।इस दौरान ओमप्रकाश राय,महेंद्र यादव,सूर्यभान यादव,फूलचन्द पासवान,राजेन्द्र मौर्य,सहदेव राम,लक्षिराम पासवान,रविन्द्र यादव,बालरूप पासवान,बहादुर सिंह,रामकेवल यादव आदि रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.in

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

 

और नया पुराने