Breaking News

सगड़ी के तीन पेट्रोल पम्पो पर अधिकारियों ने की जांच।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

जाँच से पेट्रोल पम्प मालिको में हड़कम्प।

अभी और भी पेट्रोल पम्पो की होगी जांच।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के तीन पेट्रोल पम्पो की जांच करने शनिवार को अधिकारियों की टीम अचानक धमक पड़ी जिससे पम्प मालिको में हड़कम्प मच गया।
इस दौरान समय फाइलिंग स्टेशन भदौरा मकरन्द की जांच करते हुए वितरण,डेनसिटी,फिल्टर पेपर,और मशीन के पल्सर आदि की जांच की गई जहाँ सब कुछ ठीक ठाक मिला।उसके उपरांत उत्कर्ष किसान सेवा केंद हरैया,पर भी विधिवत जांच की गई।और जीयनपुर फाइलिंग स्टेशन पर जांच की गई। सभी पेट्रोल पम्पो पर सब ठीक ठाक मिला।जांच की सूचना मिलते ही अन्य पेट्रोल पम्पो पर हड़कम्प मच गया ।पर पहले से बेहतर पेट्रोल उपभोक्ताओं को मिलने लगे है।ग्रामीण अंचल के सुदूर इलाके में स्थित पम्पो की जांच से लमालिको में और बेहतर करने की कोसिस की जा रही है।सेल्स अधिकारी इन्द्रसेन वर्मा ने कहा कि अभी और पम्पो कि जांच की जानी है जो अनवरत चलती रहेगी।ग्राहकों को बेहतर तेल देना पेट्रोलियम कम्पनियो का जो दायित्व है उसके तहत कहि भी शिकायत मिलने पर कड़ाई की जाएगी।इस दौरान बाट माप अधिकारी सुदर्शन,सुबाष,प्रमोद यादव आदि रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.in

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

 

और नया पुराने