आज़मगढ़।
सगड़ी।
क्रूरता पूर्वक ठूस कर भरे गए थे 22 बैल।
पश्चिमी बंगाल ले जा रहे थे पशु।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के चक शाहदौलत गांव के पास सारदा सहायक खण्ड 32 नहर के पास पुलिस ने एक दस टयरा ट्रक पर 22 बैल क्रूरता पूर्वक ठूस ठूस कर भरे गए थे जिसे ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया।कई दिनों से पुलिस इन पशु तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा था और मुखबिर लगा रखे थे। पुलिस ने पहुंच कर ट्रक सहित 4 पशु तस्करो सहित 22 पशु बरामद कर जीयनपुर कोतवाली लायी और सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज कर चारो को जेल भेज दिया।जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
योगी शासन में पशु वध को रोकना सरकार की प्रमुखता में से एक है किन्तु शासन को चैलेंज करते नजर आ रहे पशु व्यापारी तू डाल - डाल मै पात - पात की तर्ज पर लखनऊ से लादकर बिहार के रास्ते पश्चिमी बंगाल वध को ले जाये जा रहे थे।जीयनपुर पुलिस ने ट्रक को पुल पर रोका तो पशु तस्कर कूद कर बगल के गांव मीरा का पूरा में छिप गए एक पशु तस्कर बांस की खूंटी में जा छिपा जिस पर ग्रामीणों ने ईंट पत्थर से मार कर घायल कर दिया।ग्रामीणों के सहयोग से चारो तस्करो को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।जीयनपुर कोतवाल रविन्द्र बहादुर सिंह ,एस आई अरविंद तिवारी ने मय हमराही लाटघाट पहुंचे ट्रक रुकवाया जिस पर ट्रक ड्राइवर ट्रक से उतरकर भागने लगा पुलिस ने पीछा किया 5 लोगोँ में 4 को पुलिस ने दौड़ा कर ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा व ड्राइवर भागने में सफल रहा ।
पुलिस ने चारों व्यक्ति सहित ट्रक को थाने में ले आई व बैलो को उतारकर स्वयम कोतवाल ने पानी चारा दिया।
गिरप्तार 4 पशु तस्करो में मोहम्द इरफ़ान पुत्र मोहम्द महसुख उम्र 22 साल निवासी हथीगांव थाना हथीगांव जिला फतेहपुर , मोहम्द मुख़्तार पुत्र मतकूलशाह उम्र 29 निवासी रायपुर थाना हथीगांव जिला फतेहपुर , मोनू पुत्र छेदू उम्र 20 साल निवासी सोमरहा थाना कल्याणपुर जिला फतेहपुर , धीरेन्द्र पुत्र बाबूलाल उम्र 17 साल निवासी नाउनबाग थाना हथिग़ाव जिला फतेहपुर वहीँ ड्राइवर मलखान निवासी सुल्तानपुर मौके से फरार होने में सफल रहा।
ट्रक मालिक जमालुद्दीन पुत्र कमलाउद्दीन निवासी पटैला थाना खुटहन जिला जौनपुर का रहने वाला है ।
पशुवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर इनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है ।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.in
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़