Breaking News

झोला छाप पशु डाक्टरों से क्षेत्र में परेशानी ।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से एक पाड़ी मरी ।

जीयनपुर थाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से समय से पूर्व एक पाड़ी समय से पूर्व पैदा हुई व हुई मौत पशु पालक ने थाने पर दी तहरीर ।
एक तरफ जहां सरकार द्वारा पशुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है उनको बेचने व काटने पर रोक लगाई जा रही है पशुपालकों को सरकारी सुविधा मुहैया कराई जा रही है वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में झोलाछाप पशु डॉक्टरों की बाढ़ आई हुई है जो घर-घर जाकर दवा देने का कार्य करते हैं इनकी लापरवाही से आए दिन घटनाएं घटित होती हैं पर इस तरफ किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीँ जाता है और न ही कोई कार्यवाई होती है ।
एक मामला जीयनपुर थाना क्षेत्र के पशु पालक रामदरश सिंह पुत्र कोमल सिंह ग्राम हरैया (बलुआ ) का संज्ञान में आया जिसकी  6 महीने की गर्भवती भैंस बीमार पड़ने पर झोलाछाप डॉक्टर को बुलाया गया जिसने भैंस को 5 - 6 इंजेक्शन लगाए जिसके उपरांत  भैंस को 10 मिनट में ही उसके सामने बच्चा पैदा हो गया व मर भी गया जिस पर पशुपालक रामदरश सिंह के परिवार के लोग गुस्से में आ गए, मौके की नजाकत समझते हुए डॉक्टर भागने की कोशिश करने लगा, वह  अपनी दो पहिया वाहन को ले जाने लगा इस पर पशुपालक रामदरश सिंह ने विरोध जताया और कहा कि जब जानकारी नही है तो क्यो फर्जी डॉ बने फिरते हो , डॉ स्थिति भांप अपनी बाइक छोड़ वहाँ से भाग खड़ा हुआ, इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.in

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

 

और नया पुराने