Breaking News

मोबाइल छिन कर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा ,किया पुलिस के हवाले।

आज़मगढ़।

ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा मारपीट कर किया 100 नम्बर के हवाले।

लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजुआ गांव के पास जनता इण्टर कालेज हरैया के पास साइकिल से घर जा रहे मजदूर ग्राम अजुआ थाना जीयनपुर सीता राम पुत्र सिधु रविवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे कांखभार थाना रौनापार से मजदूरी कर साइकिल से बात करते हुए घर जा रहा था कि पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आये और मोबाइल छिन के भागने लगे शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घेर लिया और बदमाशो को पकड़ लिया और मार पीट कर ग्रामीणों ने 100 नम्बर को सूचना दी मौके पर पहुचे 100 नम्बर को बदमाशो को सौप दिया।पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया पर पुलिस ने अबतक दोनो को थाने में ही रोक रखी है।जबकि दोनो पक्ष सुलह समझौते में लगे हुए थे।
पकड़े गए बदमाशो के पास से एक मोबाइल बरामद हुई है बदमाशो में राहुल पुत्र बृजभान यादव ग्राम शाहडीह थाना रौनापार और अमित सिंह पुत्र केशव सिंह ग्राम मसूरियापुर थाना रौनापार के दोनों बदमाश रहने वाले है।
पुलिस ने 24 घण्टे बीतने के बाद भी बदमाशो को जेल नही भेजा गया जिससे परिजन काफी आक्रोश में है।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.in

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

 

और नया पुराने