आज़मगढ़।
बीच बचाव में 6 लोग घायल।
आजमगढ़ रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा अजगरा गांव में रविवार की रात छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला को टांगा से मारकर घायल कर दिया, बीच बचाव में 6 लोग घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी कोमल पुत्र बदलू राम के घर के सभी पुरूष रविवार की रात एक रिश्ते में निमन्त्रण गए हुए थे ।
घर खाली पाकर गांव के ही एक ब्यक्ति रविवॉर की रात 8 बजे कोमल के घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगा । पहले तो उसने महिलाओ के साथ जोर जबरदस्ती किया किन्तु घर की सभी महिलाओ ने जब उसे मारना पीटना शुरु किया तो वह वहां से भागकर अपने घर गया और वहां से टांगा लिया और गाली देते हुए पुनः कोमल के घर आकर महिलाओ पर टांगा से प्रहार कर दिया इतने में हमलावर के परिजन भी आकर महिलाओ को मारने पीटने लगे।
सोर गुल सुनकर जब तक ग्रामीण मोके पर जाकर बीच बचाव करते तब तक हमलावर व उसके परिजन कोमल के परिवार को धारदार हथियार व लाठी डंडा से मार पीट कर आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिये थे।
सुचना पाकर मोके पर पहुची 100 नम्बर की पुलिस घायलो को एम्बुलेंस बुलाकर सी एच सी हरैया भेज दिया । जहाँ रात भर उपचार के बाद हालत गम्भीर होते देख डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल होने वालों में लालती 45 पत्नी राम केवल, सुनीता देवी 30 पत्नी देवेन्द्र राम, लक्षमीना 28 पत्नी कोमल, पूनम 12 पुत्री राम केवल, कोमल 75 पुत्र बदलू, शोभनाथ 4 पुत्र रामकेवल हैं।
इस सम्बन्ध में कोमल की तरफ से रौनापार थाने में गांव के ही धर्मेन्द्र पुत्र राम सेवक सहित दर्जन भर महिला पुरूष के नाम तहरीर दिया है।तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है ।
समाचार लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नही हुयी थी।
रिपोर्ट - मनोज चतुर्वेदी( जोन रिपोर्टर)
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.in
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़