Breaking News

अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी।

आज़मगढ़।

सरायमीर: आजमगढ़ शाहगंज मार्ग पर स्थित ग्राम सभा पवई लाडपुर से लिंक रोड जो नन्दाव मोड़ से नन्दाव बाजार होते हुए जौनपुर जाता है उसे मार्ग के नन्दाव मोड़ पर लगे अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंची लेखपालों की टीम वर्षा के कारण दुकानदारों,  गुमटी एवं ठेला रखने वालों को  अतिक्रमण को हटाने हेतु पुनः चेतावनी देते हुए कहा अब सोमवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा और सोमवार तक जो दुकानदार अपने अपने जरिए किए गए नही हटाता उसके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा। मालूम हो कि आज से लगभग 20 दिन पूर्व भी अतिक्रमण हटाने के नायब तहसीलदार जया सिंह ने चेतावनी देकर गई थी परन्तु अबतक उनका फरमान रहा हवाहवाई।  लेखपाल सुनिल कुमार से पूछा गया कि पूर्व में कई बार इस रोड को फ्रेंक इस्लाम के नाम से छपा था क्या यह सड़क प्रशासन के दस्तावेज में फ्रैंक इस्लाम के नाम से रोड है तो उन्होंने कहा कि नही उपर्युक्त नाम से हमारे दस्तावेज में नही है । 

आगे उन्होंने कहा कि जो नन्दाव मोड़ से नन्दाव बाजार के लिए जाने वाली सड़क जितनी ग्राम सभा पवई लाडपुर में आती है दस्तावेज में सड़क ही नहीं है। सड़क के प्रारंभ में गाटा नम्बर 248  सरवरी आदि के नाम से उसके पीछे गाटा नम्बर 249 सरायमीर निवासियों के मुस्लिम समुदाय की कब्रिस्तान है तो कहां से यह फेंक इस्लाम के नाम होगा । परन्तु यह वर्षों से सर्वजनिक मार्ग है इस लिए आगे भी मार्ग रहेगा । 

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर

और नया पुराने