सगड़ी
रास्ता खराब होने पर टैक्टर का लिया सहारा।
तहसील सगड़ी के उप जिलाधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को दल बल के साथ बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा किया ।बाढ़ पीड़ीतो तक पहुँचने के लिए टैक्टर से पूरी टीम को लेकर कटान होने के जगह पहुँचे।विदित हो कि ऐसी स्थिति में कटान स्थल तक पहुँचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों के अनुसार जान जोखिम में रहती है।कई प्रकार का खतरा बना रहता है।
सेमरी गांव में हो रही कटान का निरीक्षण किया। मातहतों के साथ तत्काल सारी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए कमर कसी। मातहतो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया कहा कि किसी प्रकार की समस्या बाढ़ पीड़ितों को नहीं आनी चाहिए। बाढ़ क्षेत्र के सेमरी गांव के 10 लोगों का छप्पर आदि कटकर बाढ़ में बह गया है ।उनको सारे आवश्यक राशन आदि उपलब्ध कराये गये।बाकी बचे लोगों को अलग विस्थापित उप जिलाधिकारी ने कराया। गांव के कोटेदार को निर्देश दिया कि इन लोगों की का राशन में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। प्रधान को निर्देश दिया कि इनको मौके पर हर मदद होनी चाहिए ।सप्लाई इंस्पेक्टर, तहसीलदार सहित सभी लोग को बताया कि इनको राशन ,दवाएं व अन्य जरूरी सामान मुहैया अवश्य कराया जाए ।उन्होंने कहा कि बाढ़ विस्थापितों को किसी प्रकार की कमी किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा। प्रतिदिन लोगों की ड्यूटी लगा कर बाढ़ क्षेत्र में नजर बनाए हुए हैं उप जिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव।कहा कि किसी भी छोटी जानकारी को हमें दिया जाय।इस दौरान अरविंद सिंह तहसीलदार ,दोनो सप्लाई इंसपेक्टर, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक ,कोटेदार,ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव