सगड़ी।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेढ़ बजे तेज़ बारिश की वजह से गैस एजेंसी की चहरदिवारी गिरने से संगीता पत्नी अर्जुन राम उम्र 34 वर्ष की मौत हो गयी।अर्जुन राम का घर देवारा के कदीम गांव थाना महराजगंज में है। अर्जुन राम परिवार सहित हिमांशु पौधशाला रौनापार मे हरेन्द्र सेठ की गैस एजेंसी के बग़ल मे उन्ही की जमीन मे खोलकर अपनी जिविका चलाता है।अर्जुन राम गैस एजेंसी की चहरदिवारी के सहारे एक छप्पर डालकर रात मे परिवार सहित सो रहा था।
रात मे डेढ़ बजे चहरदिवारी की दिवाल गिरने से छप्पर मे सो रहे सभी दब गये ।चिखने चिल्लाने की आवाज़ सुनकर अग़ल बग़ल के लोग दौड़ पडे और 100 नम्बर पुलिस व 108नम्बर एम्बुलेंस को सुचना दिये। मौके पर पहुँची पुलिस सभी घायलों को सीएचसी हरैया भेजवाया जहाँ डाक्टर ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। पुलिस मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दी ।मृतिका के एक पुत्र व तीन पुत्रियाँ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी