Breaking News

चोरी की बोलेरो के साथ एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

सरायमीर  थाना क्षेत्र का भ्रमण व वाहन की चेकिंग दौरान पुलिस ने चोरी की बोलोरो के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 27 जुलाई 018 की रात ग्यारह बजे एसआई राजीव कुमार यादव हमराहियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि छांऊ की ओर से चोरी की बोलोरो आ रही है सूचना पाते ही एसआई हमराहियों के साथ संजरपुर छांऊ मार्ग पर स्थित ग्राम खण्डवारी के नहर की पुलिया पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी कुछ देर में छांऊ की से तेज रफ्तार में आ रही बोलोरो को रोकने का इसारा किया तो सवार व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर भागना चाह कि पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाने पर लाकर पूछताछ की तो गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम व पता शमसाद पुत्र इफ्तिखार ग्राम संजरपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ और बोलोरो चोरी की बताया। पुलिस ने अपराध संख्या 128/018 धारा 41/411, 307 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर 

और नया पुराने