आज़मगढ़।
सगड़ी।
बिजली समस्या पर नहीं दिया गया ध्यान तो होगा आंदोलन: ओमप्रकाश राय
कवरेज डेस्क: सगड़ी तहसील अंतर्गत सभी विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े गांव में सुचारु रुप से आबाध विद्युत आपूर्ति कराने के लिए आज मालटारी मिर्जापुर हैडील पर जनहित संघर्ष समिति के संयोजक व जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव आजमगढ़ ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता के साथ उप जिलाधिकारी सगड़ी को संबोधित ज्ञापन विद्युत उपकेंद्र मिर्जापुर मालटारी पर नायब तहसीलदार सगड़ी इंद्रमणी तिवारी को सौंपा गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने उपस्थित उपभोक्ता व आम नागरिकों को यह आश्वस्त किया कि ज्ञापन में उद्घृत मांगों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करूंगा साथ ही साथ विद्युत आपूर्ति में तत्काल सुधार हेतु उन्होंने एसडीओ बीएन सिंह को फोन करके यह चेतावनी दी कि- जेई आशीष वर्मा को यह निर्देश दीजिए कि अपनी आदत सुधार लें, और टेलीफोन खुला रखे तथा फोन को रिसीव करें ओम प्रकाश राय ने बताया कि: उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने यह आश्वस्त किया है कि सगड़ी क्षेत्र में स्थापित सभी विद्युत उपकेंद्र पर लगाए गए जर्जर मशीनों तारों को बदलने के लिए मैं संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखूंगा साथ ही साथ विद्युत आपूर्ति अबाध गति से हो इसको सुनिश्चित करने के लिए मैं स्वयं उच्चाधिकारियों से बात करूंगा वह दो-तीन दिन के अंदर पूरे सगड़ी तहसील में किसानों व उपभोक्ताओं को आबाद विद्युत आपूर्ति मिलने लगेगी।
चार सूत्रीय मांगों में सगड़ी तहसील के अंतर्गत स्थापित सभी विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े गांव में कम से कम 18 घंटे अबाध गति से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो, सभी विद्युत उपकेंद्र पर लगी हुई जर्जर मशीनों और तारों को बदलकर नई अधिक क्षमता की मशीन लगाई जाए और साथ ही साथ आबादी में खुले तारों को बदलकर केबल तार लगाए जाएं।
गांव में लगभग लगभग 40 वर्षों से लगे हुए एलुमिनियम के तार अब तक बदले नहीं गए हैं, प्रायः दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जर्जर तार के स्थान पर आबादी क्षेत्र में केबल तार लगाए जाएं, तथा सगड़ी तहसील में खासतौर से विद्युत उपकेंद्र मऊ कुतूबपुर, मालटारी, लाटघाट सहित सभी प्राइवेट लाइनमैन वह कर्मचारियों का जिस को ठेका मिला हुआ है।
व ठेकेदार उनको निर्धारित पारिश्रमिक ना देकर मात्र तीन से चार हजार देता है और जब कि उसे हस्ताक्षर 8 हजार से 10 हजार पर करवाया जाता है, प्राइवेट कर्मचारियों के हो रहे शोषण पर तत्काल प्रभाव से लगाम लगा कर पूरा पारिश्रमिक उनके खाते में दिलवाया जाए। ओम प्रकाश राय ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को यह चेतावनी दी कि- भविष्य में अगर उपभोक्ताओं किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने की कोशिश होगी और विद्युत आपूर्ति में बाधा पहुंचाई जाएगी तो उसके परिणाम गंभीर होंगे साथ ही साथ जिले पर मुख्य अभियंता आजमगढ़ मंडल के आवास को सगड़ी की पूरी क्षेत्रीय जनता, पूरे जनपद के सभी विद्युत उपभोक्ताओं के साथ घेराव किया जाएगा।
इस मौके पर नदीम अहमद, मोहम्मद फैसल, अशरफ, BBC कामरान अहमद, दुर्जन, अफसाना बानो, मोहम्मद इरफान, सलाउद्दीन, मोहम्मद आकिब, सिराज, मोहम्मद अफजल, आदिल अहमद, अजीम, बृजेश राय, नसीम आलम, फिरोज खान, बुद्धू, राघवेंद्र, राजेश गुप्ता आदि लोग सहित अंजान शहीद, देवापार, पतार, सोहरैया, हाफिज, नतथूपुर, नूरुद्दीनपुर के सैकड़ों उपभोक्ता एवं किसान उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: वीर सिंह