सगड़ी।
लालगंज/आज़मगढ। स्थानीय क्षेत्र के देवगांव बाजार के मेहनाजपुर रोड पर सड़क पर पानी लगा होने के बाद इसके किनारे जेसीबी द्वारा सड़क के किनारे दो से तीन फीट गहराई की कच्ची नाली खोद दिये जाने से यहां के लोगों का जीवन नारकीय हो गया है। इससे रविवार को बारिश के बाद जहां सड़कों पर पानी लग गया वहीं लोगों को गड्ढे में पानी की भर के कारण गड्ढे में गिरने से यह घायल हो जारहे हैं।
स्थानीय लोगों ने गड्ढा खोदने पर आपत्ति जताई थी लेकिन संबंधित जेई इत्यादि ने इसका ध्यान नहीं दिया और मिट्टी खोदकर उठा लेगये। अब एक तरफ जहां सड़कों पर चलना पूरी तरह से मुश्किल हो गया है वहीं दुकानों के सामने पानी भरने के कारण दुकानदारों के समक्ष कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। दुकानों पर जाने के दौरान ग्राहकों के लिए कोई रास्ता नहीं बचा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व ब्यपार अध्यक्ष देवगाॅव मक्सूद आजमी ने कहॅ कि देवगाव तिराहे से कम से कम एक किलो मीटर नाली का निर्माण होगा तब जल की निकासी हो पायेगी सड़क पर पानी नहीं लगेगा इस बाजार में जल की निकासी के बिना इस मामले का समाधान संभव नहीं है। लेकिन सीवर बनाने के लिए अब मौसम के बदलाव की प्रतीक्षा करनी होगी। इस बरसात के मौसम में यह कार्य संभव नहीं है।
रिपोर्ट: अंजनी राय