Breaking News

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली और टेम्पो की भिडंत मे एक की मौत, कई घायल।

मऊ।

मधुबन(मऊ)-स्थानीय थाना क्षेत्र के दोहरीघाट मार्ग स्थित सूरजपुर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की देर सायं साढ़े आठ बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की ठोकर से सवारियों से भरा टेम्पो सड़क पर पलट गया। टेम्पो में दबे लहुलूहान यात्रियों को आस-पास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर यूपी डायल100पर फोन किया।इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया व गंभीर रूप से घायल अचेत एक व्यक्ति को सदर अस्पताल जिले पर भेज दिया।

जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि चार घायलों में एक महिला की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।

 थाना क्षेत्र के छपरा भंगी गांव निवासी लखेदू प्रसाद गोंड (50), जो मधुबन डाकघर के पास पेंटर के रूप में कार्य करते थे। शनिवार की देर सायं साढ़े आठ बजे मेरठ परीक्षा देने जा रही अपने बच्चीं को गोरखपुर से ट्रेन में बैठाकर घर आरहे थे। दोहरीघाट से अन्य सवारियों के साथ टेम्पो पर सवार होकर मधुबन आ रहे थे। जैसे ही टेम्पो सूरजपुर से आगे बढ़ा कि पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहा बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली टेम्पो में जबरदस्त ठोकर मारकर भाग निकला। ठोकर लगते ही टेम्पो यात्रियों समेत सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के दौरान यात्रियों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार के बीच आस-पास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जबकि घायलों में दरगाह निवासी रेखा देवी (35) पत्नी दासी, मधुबन निवासी संजय कुमार मद्धेशिया (38) पुत्र स्व. गुरूचरन समेत चार यात्रियों में रेखा देवी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने लाई। दुर्घटना में पेंटर की मौत की खबर लगते ही जहां क्षेत्र के लोग स्तब्ध रह गए, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली समेत फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

रिपोर्ट: विपिन दुबे

और नया पुराने